लोकार्पण के साथ ही ‘शाला प्रवेश उत्सव’ की धूम: विधायक ललित ने बच्चों को तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश

दुर्ग- दुर्ग ग्रामीण के ग्राम कोड़िया में 119 करोड़ 18 लाख की लागत से नवनिर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के साथ ही संकुल स्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन कर बच्चों को नए शिक्षण सत्र में प्रवेश कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह नया स्कूल भवन हमारे बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर है. अब हमारे गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
लोकार्पण के पश्चात आयोजित प्रवेश उत्सव में विधायक श्री चंद्राकर ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर बेहद आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सबोंधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से आप अपने मुकाम हासिल कर सकते हैं, जीवन में ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करो. डबल इंजन की सरकार गांव-गांव तक विकास और शिक्षा की रोशनी पहुँचा रही है.
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, सरपंच खुमान निषाद, मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री चंदु देवांगन, प्रवीण यदु, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आनंद चंद्राकर, प्राचार्य नीलमणि उज्जवनी, बूथ अध्यक्ष राधेलाल साहू, श्री उमेश साहू, करगाडीह सरपंच करण सेन, दिनेश दीपक, इतवारी भारद्वाज, PWD अधिकारी SDO एस. एस. साहू, प्राचार्य सुधा राय, पंचगण चम्पी निषाद, सरिता निषाद, मनीषा यादव, रेखा निषाद, सोहद्रा साहू, लीलेश्वरी पटेल, स्कूल के स्टॉपगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
