अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई

बलरामपुर- जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा राजपुर क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर एवं बसंतपुर में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर नियमानुसार कार्रवाई की गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहपुर में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे रेत से भरे एक टिपर को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना राजपुर की अभिरक्षा में रखा गया है. ग्राम बसंतपुर स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में लगभग 30 ट्रैक्टर (करीब 90 घनमीटर) अवैध रेत का भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त कर संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया गया है.
खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.
