भारत का इंग्लैंड दौरा कल से शुरू: श्रेयस अय्यर संभालेंगे टी20 की कमान, शुभमन गिल होंगे वनडे के कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क- भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई 2026 से 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा. टी20 सीरीज के ठीक बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.
| मैच | तारीख | समय | मैदान |
| पहला T20I | 1 जुलाई, 2026 | 10:00 PM | चेस्टर-ली-स्ट्रीट |
| दूसरा T20I | 4 जुलाई, 2026 | 7:00 PM | मैनचेस्टर |
| तीसरा T20I | 7 जुलाई, 2026 | 10:00 PM | नॉटिंगम |
| चौथा T20I | 9 जुलाई, 2026 | 10:00 PM | ब्रिस्टल |
| पांचवां T20I | 11 जुलाई, 2026 | 7:00 PM | साउथैम्टन |
| पहला ODI | 14 जुलाई, 2026 | 3:30 PM | बर्मिंगम |
| दूसरा ODI | 16 जुलाई, 2026 | 5:30 PM | कार्डिफ |
| तीसरा ODI | 19 जुलाई, 2026 | 3:30 PM | लॉर्ड्स |
भारतीय टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर के हाथों में है. तीन महीने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव भारतीय दल का भी हिस्सा नहीं हैं. अय्यर की कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का टीवी पर प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉ़टस्टार पर देखी जा सकेगी.
भारत के इंग्लैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम
भारत का इंग्लैंड दौरा 2026: टी20 टीम
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर) वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टोंग, ल्यूक वुड.
वनडे सीरीज के लिए टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.
