छत्तीसगढ़ के 33,295 स्कूलों के लिए 84.29 करोड़ स्वीकृत, समग्र शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर- राज्य परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा) द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है. समग्र शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट के तहत प्रदेश की प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए शाला अनुदान राशि की वित्तीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य के कुल 33,295 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों के लिए 84 करोड़ 29 लाख 90 हजार रुपये की कुल राशि को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है.


