घरघोड़ा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के तहत घरघोड़ा पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी इंद्रजीत राठिया पिता पंचराम राठिया, उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम देवगढ़ बाजारपारा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.
21 जून की दोपहर सूचना मिलने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा पहुंचे, जहां सत्यवती राठिया का उपचार चल रहा था. घायल महिला ने बताया कि दोपहर लगभग 1 बजे उसका पति इंद्रजीत राठिया शराब पीने के लिए पैसे मांगने घर आया था. पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से सिर एवं दोनों हाथों पर प्राणघातक हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद महिला को प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया.
