कर्मा भवन विस्तार के लिए पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर ने दी 50 हजार रुपये की सहायता, सामाजिक विकास पर हुई चर्चा
रिसाली वार्ड क्रमांक 30 स्थित कर्मा भवन के विस्तार कार्य हेतु पार्षद एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर ने अपनी पार्षद निधि से 50,000 रूपये की सहयोग राशि प्रदान की. इस संबंध में उन्होंने अनुशंसा पत्र समाज के पदाधिकारियों को सौंपा.
अनुशंसा पत्र तहसील अध्यक्ष डॉ. कामता साहू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, इकाई अध्यक्ष जानकी साहू, कोषाध्यक्ष पालुराम साहू, भागीरथी साहू, डॉ. कल्याण साहू एवं छबिलाल साहू सहित समाज के प्रमुख जनों को प्रदान किया गया. 
इस अवसर पर पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारियों के साथ मिलकर तहसील अध्यक्ष डॉ. कामता साहू एवं इकाई अध्यक्ष जानकी साहू का राजकीय गमछा पहनाकर सम्मान किया.कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के सामाजिक विकास, सामुदायिक एकता एवं समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. 
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद शाखा दुर्ग की महिला जिला अध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य, अश्लेष मरावी, चन्द्रिका रावत, पल्लवी ठाकुर एवं यामनी ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. 
सामाजिक प्रतिनिधियों ने कर्मा भवन के विस्तार के लिए मिली सहयोग राशि पर पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सामाजिक गतिविधियों के संचालन और समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
