रायपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के प्रदेश अध्यक्ष बब्बन सिंह ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है.नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार मनीष सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी, अजय सिंह एवं अमरजीत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, शंभू सिंह एवं रंजय सिंह को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है. वहीं रविंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, राणा अंकित सिंह तथा त्रिभुवन सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.पुष्पेंद्र सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
प्रदेश अध्यक्ष बब्बन सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को एकजुट और सशक्त बनाने में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन हित और समाजहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे.
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया.संगठन के प्रदेश कार्यालय रायपुर से बताया गया कि आने वाले समय में समाज के हितों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा.
