शाजापुर से लेकर भिलाई तक फैला था नेटवर्क, 6 गाड़ियां और सामान जप्त
बालोद- जिला पुलिस को क्षेत्र में लगातार हो रही डीजल चोरी की वारदातों को रोकने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने ट्रक और बसों की टंकियों से डीजल उड़ाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने 09 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 02 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे. इस तरह मामले में अब तक कुल 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश पासिंग की दो स्कॉर्पियो, एक टैंकर वाहन, तीन मोबाइल फोन, 37 प्लास्टिक गेलन तथा ₹40,000 नकद जब्त किए हैं. मामले में अब तक कुल 6 वाहनों की जब्ती की जा चुकी है.
पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को नाकेबंदी के दौरान दो आरोपियों के पास से चोरी का 490 लीटर डीजल, कई वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे. फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. उसी क्रम में साइबर सेल व थाना बालोद के संयुक्त बल द्वारा उरला रायपुर में एक किराये के मकान में दबिश देकर सोनू वाल्मिकी, गणेश साव, अरूण फुलेरिया, तुषार माली, राहुल चंदेल, राकेश चंदेल, होकम सिंह मालवी एवं धरमराज फुलेरिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई.पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व शाजापुर जिले के दुपवाड़ा गांव के रहने वाले क्रिश ने बताया था कि भिलाई सुपेला क्षेत्र के रहने वाले गणेश साव एवं उसके साथी डीजल चोरी कर कमीशन देकर खरीदते थे तथा आगे बिक्री करते थे.
आरोपीगणों ने बताया कि चोरी के लिए गेलन एवं पाइप उपलब्ध कराए जाते थे तथा घटना को अंजाम देने हेतु स्वीफ्ट डिजायर एवं स्कार्पियो वाहनों का उपयोग किया जाता था. गिरोह ने 3 से 11 जून 2026 के बीच लाटाबोड़, नेवारीखुर्द, जगतरा, अर्जुन्दा एवं कुम्हारी क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है.
गिरफ्तार आरोपीगण
- सोनू वाल्मिकी पिता पीरुलाल वाल्मिकी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम छापीहेडा प्राथमिक स्कूल के पास थाना सिटी कोतवाली शाजापुर जिला शाजापुर (म.प्र.)
- गणेश साव पिता शंकर साव उम्र 48 वर्ष निवासी केम्प-01 शास़ी नगर थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
- अरूण फुलेरिया पिता गोपाल फुलेरिया उम्र 22 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
- तुषार माली पिता मिश्रीलाल उम्र 29 वर्ष ग्राम नरवल थाना नरवल जिला उज्जैन (म.प्र.)
- राहुल चंदेल पिता जुगल किशोर चंदेल उम्र 28 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
- राकेश चंदेल पिता जुगल किशोर चंदेल उम्र 22 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
- होकम सिंह मालवी पिता छितुलाल मालवी उम्र 50 वर्ष ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
- विरेन्द्र सिंह पिता स्व. निर्मल सिंह उम्र 39 वर्ष ग्राम गुमागांव हर्षित हरमुनी कालोनी रायपुर थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.)
- धरमराज पिता विक्रम फुलेरिया उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर (म.प्र.)
आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर. हरिशंचद्र सिन्हा, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक भुपेश कुमार साहू, आरक्षक लक्ष्मण साहू, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य, प्र.आर. विवेक शाही, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश सोनी, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक 32 पुरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक गुलजारी साहू, आरक्षक भोपसिंह साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा.
