ग्रामीणों ने हाथों से उखाड़कर दिखाई गिट्टी-डामर
सरगुजा- जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरकिमा से विकास कार्यों में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य में कथित रूप से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. निर्माण की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने सड़क की डामर और गिट्टी की परत को अपने हाथों से ही उखाड़कर प्रशासन के दावों की पोल खोल दी.
ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क बनने के साथ ही खराब होने लगी है. सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है.
