छत्तीसगढ़ में बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी में बदलाव: अब 28 मई को रहेगा सामान्य व सार्वजनिक अवकाश
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) से एक नई अधिसूचना जारी कर बकरीद (ईद-उल-जुहा) के पर्व पर घोषित पूर्व अवकाश की तारीख में संशोधन किया है. पूर्व में जारी अधिसूचना (06 नवंबर 2025) के तहत वर्ष 2026 के लिए ‘ईद-उल-जुहा’ (बकरीद) हेतु 27 मई 2026, दिन-बुधवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया था.
अब 28 मई को रहेगा अवकाश: राज्य शासन द्वारा इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अब 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026, दिन-गुरुवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.

