सेंट यूजिन इंग्लिश मीडियम स्कूल में महीने भर चले समर कैंप का समापन, उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
मुढीपार, बिलासपुर- सेंट यूजिन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल (सीबीएसई), मुढीपार (बिल्हा) में आयोजित ‘समर कैंप 2026’ का समापन समारोह बेहद हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. विद्यालय के खेल मैदान में यह विशेष समर कैंप 15 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक पूरे एक महीने संचालित किया गया था.
महीने भर मिला खेलों का कड़ा प्रशिक्षण
इस एक माह के शिविर के दौरान खिलाड़ियों को फुटबॉल, बॉल बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज और कराटे जैसे विभिन्न खेलों का कड़ा अभ्यास कराया गया. खेल विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को खेलों की बारीकियों और तकनीकों से अवगत कराया गया, ताकि वे भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
समापन समारोह के मुख्य अतिथि फादर ज्ञानमप्रगासन और फादर सेबास्टिन रहे. समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही, पूरे महीने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया.
उज्जवल भविष्य की कामना
स्कूल के प्राचार्य फादर मार्टिन ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं. इस गरिमामय कार्यक्रम में स्कूल के व्यायाम शिक्षक सूरज नायक, शिक्षक अमरदीप कुजूर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, पलकगण और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.
