IPL 2026 : डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत आज
स्पोटर्स डेस्क – इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है. ये मुकाबले आरसीबी के होम ग्राउंड यानी बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान टीम को पहला बार खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार के हाथों में होगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन के हाथों में होगी.
आज बेंगलुरू और हैदराबाद की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. एक साल लंबे अंतराल के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला जाएगा. 4 जून को आरसीबी की खिताबी जीत के बाद विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी. इसके बाद आरसीबी में मैचों के आयोजन पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंध लगा दिया गया था. ऐसे में एक साल लंबे अंतराल के बाद जब चिन्नास्वामी में मैच खेला जाएगा तो एकदम फ्रेश पिच मिलेगी. चिन्नास्वामी का मैदान छोटा है और यहां चौकों छक्कों की जमकर बारिश होती है. चिन्नास्वामी की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के लिए मुफीद रहती है और एक बार फिर ऐसा आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में देखने को मिलेगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी का औसत 190+ रन है. टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं. दूसरी पारी में ओस का असर मैदान पर देखने को मिलता है. ओस में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है और बल्ले पर गेंद भी आसानी से आती है. ऐसे में उद्घाटन मुकाबले में जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी.
आईपीएल 2026 फाइनल मैच में बेंगलुरू और हैदराबाद के बीच आज रोमांचक टक्कर होने वाली है जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी. सबसे पहले आईपीएल 2026 फाइनल में पहुंचने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से विराट कोहली, फिल सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड पर नजरें रहेंगी. वहीं हैदराबाद के लिए उसके कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन के अलावा अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान मलिंगा पर नज़रें रहेंगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की टीम
विराट कोहली, जोश हेज़लवुड, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार(कप्तान) जितेश शर्मा(विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम,क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, टिम डेविड, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल,देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विकी ओस्टवाल, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा.
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, एस रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, ट्रेविस हेड, शिवम मावी, क्रायंस फुलेट्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन और कामिंदु मेंडिस.
