सूरजपुर में निर्माणाधीन राजीव भवन का निरीक्षण, दीपक बैज ने दिए दिशा-निर्देश
सूरजपुर- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज सूरजपुर में निर्माणाधीन राजीव भवन का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, जिला अध्यक्ष सूरजपुर शशि सिंह, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, दानिश रफ़ीक़, संजय दोशी, सुनील अग्रवाल, बॉबी इस्माइल खान, जी एस मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुवर, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, विक्की समझदार, संजीत यादव सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
