भिलाई निगम क्षेत्र में 2 दिन बंद रहेगा मांस-मटन विक्रय केन्द्र
भिलाई- नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में दो धार्मिक पर्वों के अवसर पर मांस-मटन विक्रय केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई सीमा के अंतर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें दिनांक 26.03.2026 दिन गुरूवार को रामनवमी एवं दिनांक 31.03.2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती पर्व के अवसर पर बंद रखी जावेगी. प्रशासन ने सभी मांस विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें.
