कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख
रायपुर- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की शाम भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
https://x.com/vishnudsai/status/2111517575268216929
जानकारी के अनुसार, उत्तर कोलकाता के चित्तरंजन एवेन्यू के पास स्थित चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान बारिश और भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. कई श्रद्धालु भीड़ के दबाव में गिर पड़े. हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में शोक की लहर फैल गई.
घटनास्थल को सील कर दिया गया है. फोरेंसिक टीम, एसटीएफ और फायर ब्रिगेड वहां शुरुआती जांच कर रहे हैं. यह कुछ हद तक बारिश की वजह से हुआ, और अंदर पूजा कमिटी के इंतज़ामों में भी कुछ कमियां थी. कोलकाता पुलिस एएफएस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है जो भी लापरवाह पाया जाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी.
