बड़े उरला मिडिल स्कूल में आठवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई, न्योता भोज का आयोजन
रायपुर- मिडिल स्कूल बड़े उरला में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई और कक्षा सातवीं के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि समाजसेवी रतन लाल गिलहरे और अध्यक्ष शिक्षाविद रामदास मिरी ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

प्रधान पाठक पवन गुरुपंच ने छात्रों को जीवन में बड़े सपने देखने और लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी. इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कलम भेंट की और कक्षा आठवीं के छात्रों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एकलव्य साहू, इंदुप्रभा साहू ,आरती यादव, फुलमणि माहेश्वरी,पालकगण व नेताजी कॉलेज, सीआईटी कॉलेज तथा साई सदन के बीएड प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे.

