राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम
नई दिल्ली- कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक है.

बता दें कि दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को आयोजित किए जाने हैं. मतों की गिनती उसी दिन की जाएगी. ये सीट अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर खाली हो रहे हैं. वैसे राज्य जहां से राज्यसभा सीट खाली हो रही हैं, वे हैं, महाराष्ट्र (सात सीट), तमिलनाडु (छह), पश्चिम बंगाल और बिहार (पांच-पांच), ओडिशा (चार), असम (तीन), हरियाणा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ (दो-दो) तथा हिमाचल प्रदेश (एक). नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच मार्च है.
