छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों के लिए 36 अधिवक्ताओं का पैनल घोषित
नई दिल्ली/बिलासपुर- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी के लिए 36 अधिवक्ताओं का नया पैनल तैयार कर लिया गया है. कर (टैक्स) से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य सभी केंद्रीय मामलों में ये अधिवक्ता सरकार का पक्ष रखेंगे. इस सूची में युवा अधिवक्ता पी.चेतन कुमार का नाम भी शामिल किया गया है. यह सूची राष्ट्रपति की सहमति के बाद जारी की गई है. नियुक्ति संबंधी आदेश केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है. राष्ट्रपति की सहमति से जारी अधिवक्ताओं की सूची में 8 अधिवक्ता सीनियर पेनल काउंसिल में और 28 अधिवक्ता सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल में शामिल हैं. तीन सालों के लिए की गई इस नियुक्ति के संबंध में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने आदेश जारी किया है.
देखें जारी सूची-




