शिकायतकर्ता के साइबर थाना आने पर 2 लाख कराया गया होल्ड
रायगढ़- जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सीबीआई अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाते हुए विद्युत विभाग के एक सेवानिवृत्त परिवेक्षक से 36,97,117 रुपये की ठगी कर ली. शिकायतकर्ता के साइबर थाना आने पर 2 लाख होल्ड कराया गया.
पीड़ित द्वारा 17 फरवरी 2026 को साइबर पुलिस थाना रायगढ़ में लिखित आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 308(6), 318(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि “पुलिस या जांच एजेंसी कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती, ऐसे कॉल पूरी तरह साइबर ठगी हैं, सतर्क रहें”
