विनोद जाखड़ बने NSUI का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
रायपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान की छात्र राजनीति के कद्दावर चेहरे विनोद जाखड़ को NSUI का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. यह न केवल विनोद जाखड़ के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है. विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस संबंध में शुक्रवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जानकारी सार्वजनिक की गई. अब तक एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वरुण चौधरी जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में NSUI पूरी ताकत से छात्रहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करती रहेगी. साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष वरुण चौधरी को सफल कार्यकाल हेतु बधाई. आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं.
https://x.com/bhupeshbaghel/status/2024770416049307849?s=20
