फर्जी कंपनी बनाकर गारंटीड रिटर्न का झांसा देते थे
बलौदाबाजार- पुलिस ने रिटर्न का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा झूठा प्रलोभन देकर कुल 8,06,640 रकम जमा करवाते हुए ठगी किया गया. आरोपियों द्वारा राजस्थान से ठगी का पूरा जाल बुना गया. VIP ट्रेड नामक कंपनी बनाकर प्रतिमाह गारंटीड रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन देते हुए लोगों को अपने झांसे में लिया गया. आरोपियों द्वारा 10-12% प्रतिमाह रिटर्न देने एवं प्रतिदिन पैसे में ग्रोथ होने तथा बाद में पैसा निकाल लेना कहते हुए लोगों को धोखे में रखा. पैसा निकालने एवं वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा अपना मोबाइल बंद कर लिया गया.
आरोपियों के नाम
- अब्दुल समद उम्र 60 वर्ष निवासी रामदेवजी के चबूतरे के पास भिश्ती मोहल्ला गांधीनगर किशनगढ़ राजस्थान
- लोकेश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी सरदार सिंह धानी रोड रामदेव कॉलोनी किशनगढ़ राजस्थान
- कैलाश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी जाटो का मोहल्ला पुलिस थाना नारायणा जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान
- धीरज गट्टानी उम्र 25 वर्ष निवासी मीरा मार्ग न्यू कॉलोनी कुचामन सिटी राजस्थान
