कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों का डम्प हथियार/IED सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
कांकेर- डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को जिला कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र, थाना छोटेबेठिया अंतर्गत ग्राम बीनागुण्डा के पास नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया हथियार/IED सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है. सुरक्षा बलों की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से एक बड़ी नक्सली घटना टल गई। लगातार चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन, निखिल कुमार राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर, ओमप्रकाश प्रभारी बीएसएफ डीआईजी सेक्टर कन्हारगांव (भानुप्रतापपुर) एवं राघवेन्द्र सिंह सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा जिला कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र, थाना छोटेबेठिया अंतर्गत ग्राम बीनागुण्डा के पास 13.02.2026 को सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा डम्प सामग्री बरामद किया गया.
बरामद सामग्री
बीजीएल लांचर – 02 नग,12 बोर बंदूक – 02 नग, एयरगन – 01 नग, डायरेक्शन आईईडी – 03 नग, टिफिन आईईडी (लगभग 05 कि.ग्रा.) – 01 नग, बीजीएल बम – 30 नग, 12 बोर राउंड – 26 नग, बारूद (प्लास्टिक पैकेट में लगभग 02 कि.ग्रा.), मल्टीमीटर – 01 नग, फटाखा – 12 पैकेट, बिजली वायर – 02 बंडल, पोच – 02 नग, स्प्लिंटर – 01 पैकेट, नक्सल साहित्य एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है.
