सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती हेतु दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी
रायपुर- विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन-पत्रों पर दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. प्राप्त आवेदनों के संबंध में पात्रता परीक्षण उपरांत अभ्यर्थियों से 28 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं. निर्धारित तिथि में प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण गठित समिति के माध्यम से किया गया. दावा-आपत्ति निराकरण सूची विभागीय वेबसाइट www.prd.cg.gov.in पर जारी की गई है. संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं.
