बजट में रोजगार के लिए कोई व्यवस्था नहीं
मोदी जी के बजट में देश की जनता के जेब से लूटने का प्रावधान
राजनांदगांव- केन्द्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए बजट पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट वास्तविक समस्याओं से मुंह फेरन वाली बजट है. राष्ट्रीय व्यापार आयोग गठन न कर व्यापारियों की समस्याओं को बरकरार रखा है. गरीब, किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं, पेट्रोलियम पदार्थ महंगा, खनिज महंगा, एक्साईज ड्यूटी बढ़ा रही है. मोदी सरकार देश की आम जनता को राहत देने के लिए कोई प्रावधान नहीं है, आवश्यक वस्तुओं पर कोई राहत नहीं, कोई बड़ी घोषणा नहीं, बीजेपी मात्र प्रचार करने वाली बजट लायी है, धरातल पर कुछ नहीं. छोटे व्यापारी इंन्कम टैक्स नहीं पटाने पर जुर्माना, युवाओं को नौकरी व रोजगार पर कोई बात ही नही, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता पर बजट पूरी तरह मौन है. युवाओं के लिए रोजगार के नाम पर सिर्फ आंकडों पर घोषणाओं की पुनरावृत्ति की गई है. यह बजट आम आदमी का नहीं बल्कि कारपोरेटर का बजट है. इससे साफ हो गया कि केन्द्र सरकार गरीब, किसान, युवा और मजदूर को छल है कांग्रेस इस जनविरोधी बजट का विरोध करती है और जनता के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी.
