सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा: 37वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन
राजनांदगांव- 37वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में शनिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, प्रशिक्षु आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल, नवरतन कश्यप निरीक्षक यातायात प्रभारी, परिवहन निरीक्षक रियांश बर्मन, एनएचएआई विभाग के बघेल, हेमंत सहारे, ब्रम्हाकुमारी दीदी, यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत एवं यातायात टीम व शहर के गणमान्य नागरिकगण एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ सुदेश यादव के नुक्कड नाट्य के टीम द्वारा नुक्कड़ के माध्यम से यातायात जागरूकता के साथ सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह किया गया.

सड़क सुरक्षा माह के दौरान निम्न यातायात जन-जागरूकता अभियान चलाया गया-
सड़क सुरक्षा माह में जनजागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई.
चौक-चौराहों में हेलमेट धारकों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. स्काउट गाईड कैडेट्स एवं नेहरू युवा कल्याण स्वयं सेवी संस्था एवं यातायात विभाग द्वारा पाम्पलेट वितरण कर यातायात नियमों का प्रचार किया गया.
शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा संबंधी यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार कर जनजागरूकता अभियान चलाया गया.
शहर के चौक-चौराहों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार के साथ यातायात नियमों का पालन करने अपील की गयी.
यमराज /चित्रगुप्त के नाटकीय संवाद के माध्यम से शहर के चौक-चौराहों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया.
परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त 03 दिवसीय लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन कर 87 लोगो को लर्निंग लायसेंस जारी किया.
यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 104 स्कूली बसों का माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेज चेकिंग किया गया. जिसमें 02 स्कूली बस अनफिट पाया गया जिससे 4300/-रूपये जुर्माना वसूला गया.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी झांकी निकाली गयी. झांकी सड़क सुरक्षा पर आधारित था जिसके माध्यम से आम लोगो को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित रहने का संदेश देते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का संदेश दिया गया.
सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या हॉस्पिटल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को शासन की ओर से सम्मान पत्र एवं प्रोत्साहन राशि मिलने का प्रावधान के संबंध में जागरूक किया गया.
एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन महावीर चौक में किया गया जहॉ 87 लोग शिविर का लाभ उठायें.
सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा पर आधारित चित्रकला, स्लोगन, वाद-विवाद, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न स्कूल/कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया जिसमें लभभग 914 प्रतिभागी सम्मिलित हुए. विभिन्न प्रतियेगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान विजेताओं को पुरूस्कार वितरण किया गया.
स्काउट कैडेट्स एवं यातायात विभाग द्वारा शहर में यातायात जन-जागरूकता रैली का निकाली गयी. रैली का उद्देश्य आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है.
हेलमेट एवं सीट बेल्ट जागरूकता अभियान के तहत कलेक्ट्रेट एवं पुराना हॉस्पिटल परिसर के सामने बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट पहने शासकीय कर्मचारी चालकों पर कार्यवाही किया गया है.
सारथी दिवस (ड्राईवर दिवस) के अवसर पर बस, ऑटो चालक जो सीट बेल्ट व वर्दी धारण कर वाहन चलाते पाये गए एवं यातायात नियमों का पालन करने पर वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया.
सड़क सुरक्षा माह के दौरान रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी झांकी निकाली गयी. झांकी सड़क सुरक्षा पर आधारित था जिसके माध्यम से आम लोगो को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया.
इसी प्रकार समापन कार्यक्रम में माननीय मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों के प्रतियोगी स्कूल एवं कॉलेज के विजेता छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.
सड़क सुरक्षा माह में जनजागरूकता अभियान में विशेष योगदान देने वाले विशेष सहयोगी प्रेस मीडिया, निर्णायकों, स्काउट गाईड के छात्र/छात्राओं, यूनसेफ वॉलिटियर, नुक्कड़ नाटक कलाकार, यूट्यूबर कलाकारों को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.
तत्पश्चात् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर 37वॉ यातायात सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह में मंच पर विराजमान मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथिगणों व यातायात समारोह में आये समस्त नागरिक बंधुओं का यातायात विभाग के द्वारा माह के आयोजन के संबंध में आभार व्यक्त किया.
राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें. नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहें.
