डायवर्सन के राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को छूट क्यों?
दुर्ग – जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दुर्ग द्वारा कार्यालयीन कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति में अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस शासन के निर्देशों के बावजूद समय पर उपस्थिति दर्ज न कराने और कार्यालय समय का पालन न करने के मामले में जारी किया गया है.
सवाल यह भी उठता है कि डायवर्सन शाखा के विभिन्न अनुभाग में कार्यरत 7 राजस्व निरीक्षक मौका या फील्ड के निरीक्षण में है कहकर कार्यालयीन समय पर उपस्थित नई रहते एवं अनुभागीय अधिकारी राजस्व का कहीं सम्पूर्ण संरक्षण प्राप्त तो नहीं है, कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा में संलग्न पटवारी, दुर्ग जिले के 6 तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को क्यों छूट मिला हुआ है? जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर पोर्टल को लॉग इन नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार राजस्व निरीक्षक, पटवारी कार्यालयीन समय में उपस्थित नहीं होता और संपर्क करने पर फिल्ड में होना बताते है. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग, भिलाई-3, पाटन, धमधा में कार्यरत कर्मचारी में नोटिस जारी नहीं किया गया क्यों? छूट क्यों दिया गया हैं यह भी जांच का विषय है?
जारी नोटिस के अनुसार शासन के नियमों के तहत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रातः 10:00 बजे से पूर्व कार्यालय में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है. इसी क्रम में 12 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक की अवधि की उपस्थिति का अवलोकन किया गया, जिसमें संबंधित कर्मचारी द्वारा सुबह 10 बजे के बाद आगमन अथवा शाम 5:30 बजे से पूर्व प्रस्थान की स्थिति बार-बार पाई गई.
अटेंडेंस रिपोर्ट पोर्टल के अनुसार मात्र 12 कार्य दिवसों में 6 या उससे अधिक बार अनियमितता दर्ज होना, शासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के साथ-साथ कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है.
कलेक्टर कार्यालय ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगते हुए निर्देश दिया है कि नोटिस प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया जाए. निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त न होने या स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी.
मुख्य सचिव विकासशील ने गुरूवार को मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. मुख्य सचिव ने मंत्रालय सहित राज्य शासन के सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से निर्धारित समय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश भी दिए है.
देखें जारी नोटिस-
Notice