अन्तर्राज्यीय वन्य जीव तस्करों का पर्दाफाश: विलुप्त प्रजाति सालखपरी और पैंगोलिन छाल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद- पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना देवभोग और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से 9 किलो जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) और 6.13 किलो सालकापरी का छाल बरामद किया गया है.
जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर 2025 को थाना देवभोग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि मारूती कार क्रमांक OD 08 D 7638 एवं मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 05 C 9151 में विलुप्त प्रजाति के वन्य जीव सालखपरी (पैंगोलिन) तथा सालखपरी का छाल (सेल) अवैध रूप से बिक्री हेतु ओडिशा से देवभोग की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना देवभोग पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था।
कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की एक सफेद रंग की मारूती कार एवं एक मोटर सायकल आते हुए दिखाई दिया। जिसे रोककर पूछताछ करने पर कार चालक अपना नाम भबतोश पात्र पिता परमेश्वर पात्र उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम अरेबेटा थाना कलमपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिशा), परिचालक सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम गोरे बारिक पिता मोनो बारिक उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम रेगालपाली थाना कलमपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिशा) तथा मोटर सायकल भ्थ् डिलक्स के चालक के नाम पुछने पर अपना नाम कौशल नागेश पिता खगेश्वर नागेश उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ठिरलीगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) का रहने वाला बताया। आरोपियों के वाहनों की तलाशी लेने पर मारूती कार की डिक्की से एक जीवित सालखपरी (पैंगोलिन) बरामद किया गया तथा मोटर सायकल डिलक्स से सालखपरी (पैंगोलिन) का छाल (सेल) प्राप्त हुआ, जिसे उपस्थित गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। जीवित सालखपरी (पैंगोलिन) का वजन 09.000 किलो ग्राम सालखपरी (पैंगोलिन) का छाल (सेल) वनज 6.13 कि.ग्राम को समक्ष गवहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
रोपी भवतोश पात्र एवं गोरे बारिक से सालखपरी (पैंगोलिन) का परिवहन एवं बिक्री के संबंध में पुछताछ करने पर सुनाबेड़ा वन्य अभ्यारण (ओड़िषा) से षिकार कर आरोपी कौषल नागेष ग्राम ठिरलीगुड़ा थाना देवभोग के पास बिक्री हेतु परिवहन करना जुर्म स्वीकार किये। तीनों आरोपियों कृत्य अपराध धारा 9,27,29,31,39(ख), 51(1)क, 52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना देवभोग में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में बरामद जीवित सालखपरी (पैंगोलिन) को वन विभाग को विधिवत सुपूर्द कर जंगल सफारी रायपुर में छोड़ा गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1) भवतोश पात्र पिता परमेश्वर पात्र उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम अरेबेटा थाना कलमपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिशा)
2) गोरे बारिक पिता मोनो बारिक उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम रेगालपाली थाना कलमपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिशा)
3) कौशल नागेश पिता खगेश्वर नागेश उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ठिरलीगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.)
जप्त सामग्री –
एक जीवित सालखपरी (पैंगोलिन) वजन 09.000 किग्रा
सालखपरी का छाल (सेल) वजन 6.13 किग्रा
एक सफेद रंग की मारूती कार क्रमांक OD 08 D 7638
एक मोटरसायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 05 C 9151
