भारत और ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे : बारिश के कारण खेल रूका, भारत का स्कोर 37/3

स्पोटर्स डेस्क- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली पहली बार भारत के लिए खेलते नजर आए. यह शुभमन गिल की बतौर वनडे कप्तान पहली सीरीज है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच बारिश के कारण रोकना पड़ा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने 8.5 ओवर में तीन विकेट पर 25 रन बनाए हैं. भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया है. भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 37 रन बनाए थे. फिलहाल क्रीज पर श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल मौजूद हैं.
भारतीय टॉप ऑर्डर फेल
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में टीम ने तीन विकेट गंवाकर केवल 27 रन बनाए — यह 2023 के बाद से भारत का वनडे में दूसरा न्यूनतम पावरप्ले स्कोर है. टीम सिर्फ तीन बाउंड्री ही लगा सकी.
रोहित शर्मा (8), विराट कोहली (5) और कप्तान शुभमन गिल (10) जल्दी आउट हो गए.
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से शानदार स्विंग हासिल की और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल
| सीरीज | मैच संख्या | तारीख | स्थान |
| वनडे सीरीज (3 मैच) | पहला वनडे | 19 अक्टूबर 2025 | पर्थ |
| दूसरा वनडे | 23 अक्टूबर 2025 | एडिलेड | |
| तीसरा वनडे | 25 अक्टूबर 2025 | सिडनी | |
| टी20 सीरीज (5 मैच) | पहला टी20 | 29 अक्टूबर 2025 | कैनबरा |
| दूसरा टी20 | 31 अक्टूबर 2025 | मेलबर्न | |
| तीसरा टी20 | 2 नवंबर 2025 | होबार्ट | |
| चौथा टी20 | 6 नवंबर 2025 | गोल्ड कोस्ट | |
| पांचवां टी20 | 8 नवंबर 2025 | ब्रिस्बेन |
ऑस्ट्रेलिया और भारत की प्लेइंग 11
भारत
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
ऑस्ट्रेलिया
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड.
