महिला समूहों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
राजनांदगांव- ग्राम पंचायत चिचदो विकासखंड डोगरगांव में महिला समूहों के लिए खाद्य, खादी और ग्रामीण उद्योगों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम 5 मई 2025 को हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच गोविंद साहू, अनिल शर्मा, रोहित, फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमशंकर के अतिथि मे हुआ. बताया गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला समूहों को खाद्य, खादी और ग्रामीण उद्योगों में प्रशिक्षित करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना. इस तरह के आयोजनों से न केवल महिलाओं को नए अवसर मिलते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है. महिला समूहों को प्रशिक्षित करने से वे अपने व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और अपनी आजीविका में सुधार कर सकती हैं.
सरपंच गोविंद साहू ने कहा कि महिला समूहों को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें निरंतर प्रयास करने होंगे. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से हम महिला समूहों को नए अवसर प्रदान कर रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में मदद कर रहे हैं.
