बेमेतरा की एडिशनल एसपी देवती सिंह के नेतृत्व में टीम गठित
दुर्ग- मरोदा सेक्टर स्थित डीपीएस में 5 वर्षीय मासूम के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर दुर्ग आईजी रामगोपल गर्ग ने एसआईटी गठन किया है. इस कमेटी में तीन जिलों के 4 पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस गंभीर मामले को लेकर अभिभावकों ने 2 अगस्त को स्कूल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया था. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी घटना को लेकर बेहद नाराजगी जताते हुए दुर्ग पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़ा किया था.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने इसकी जांच के लिए बेमेतरा की एडिशनल एसपी देवती सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में बालोद के एसडीओपी देवांग सिंह, दुर्ग महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक और बेमेतरा के एसआई मयंक मिश्रा को शामिल किया गया है.
बता दें कि मामला सामने आने के बाद इस प्राइवेट पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने प्राचार्य का घेराव कर दिया था. स्कूल प्रबंधन का दावा है कि वहां बच्ची के साथ किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है. हालांकि घटना के दिन ड्यूटी पर रही एक महिला कर्मचारी को हटा दिया गया था.
