छत्तीसगढ़ में 51 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर: यहां देखें लिस्ट
रायपुर- छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर चल रहा है. इसी क्रम में बड़े पैमाने पर नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है. कुल 51 नायब तहसीलदार का ट्रांसफर किया गया है.
लिस्ट के मुताबिक, नायब तहसीलदार योगेश सिंह राजपूत, वसुमित्र दीवन, रमाकांत पटेल को दुर्ग, राम लखन चौहान, प्राची लांगे का ट्रांसफर राजनांदगांव किया गया है. छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज दिनाँक 13/09/2024 को नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर सूची जारी की गई है. विभाग के राजस्व अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे द्वारा इस आदेश के अंतर्गत 51 नायब तहसीलदारों की सूची जारी की गई है उक्त आदेश के अनुसार स्थानांतरित नायब तहसीलदारों को 07 दिवस के भीतर उक्त आदेश के पालन करते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
देखें जारी ट्रांसफर आदेश-
NaybTahsildaar Transfer 13 sept 2024