दर्दनाक घटना: घर में आग लगने से 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत
अंबिकापुर- शनिवार देर रात एक घर में आग लगने से घर में सो रहे तीन मासूमों के जिंदा जलने से मौत हो गई. ये हादसा मैनपाट के बरिमा में बीती रात घर में आग लगने के बाद हुआ. जानकारी के मुताबिक घटना के वक़्त पिता देवप्रसाद व माता सुधनी घर पर नहीं थे मौजूद. इस पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है. पूरा मामला कमलेश्वर पुर थाने का है.
पुलिस ने माता-पिता दोनो का बयान लेने की तैयारी कर रही है. जिसके बाद आग लगने के कुछ कारणों का पता चल सकेगा. हालांकि आशंका इस बात की है कि घर में जल रही चिमनी की वहस से झोपड़ी में आग लगी हो? तीनों बच्चों के जले हुए अवशेष घटनास्थल पर मिले हैं. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है.
