शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर 12 वाहनो को किया गया जप्त
दुर्ग- होली त्योहार को देखते हुए एवं रात्रि के समय सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारण शराब सेवन कर वाहन चालकों पर अकुंश लगाने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला केनिर्देशनुसार सतीष ठाकुर, सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा कल शाम 06.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक जिले के अंतर्गत 10 फिक्स पाइंट बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले की विरूद्ध विशेष अभियान कार्यवाही की गई. चेकिंग के दौरान वाहन चालक को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक करने पर 12 वाहन चालक शराब सेवन करना पाया गया जिसे वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया. जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर 10,000-10.000/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया और साथ ही परिवहन विभाग को संबंधित वाहन चालक का लायसेस सस्पेड करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया.
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये 26 फिक्स पाइंट पर वाहनो की चेकिंग प्रारंभ गई है. जो भी वाहन चालक शराब सेवन करना पाया गया उसका वाहन दिनांक 26 मार्च को न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा साथ ही मोडिफाईड सायलेंसर हुड़दग करने वाले वाहन चालक, तीन सवारी, बिना नंबर, ब्लेक फिल्म वाले वाहन भी जप्त किये जायेगें.
