नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के कई निशान
बिलासपुर- बेशरम के डंडो और घास से बनी झोपड़ी, गांव से दूर सुनसान तालाब के किनारे एक महिला मजदूर रहती थी. वह अपना पेट मजदूरी करके भरती थी. जिसकी कल रात निर्मम हत्या कर दी गई. महिला का शव नग्न हालत में मिला. उसके मुंह में साड़ी ठूंसी गई थी और शरीर पर कई चोट के निशान है. पुलिस ने आशंका जाहिर की कि रेप के बाद महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई है. मामला बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र निवासी 45 साल की महिला मजदूरी करती थी. वह पिछले कुछ समय से नेवरा गांव में तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही थी. ग्रामीणों ने सोमवार सुबह झोपड़ी के अंदर उसकी लाश देखी, तो पुलिस को सूचना दी गई.
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
महिला की लाश नग्न हालत में पड़ी मिली है. उसके शरीर से सारे कपड़े गायब थे. उसकी ही साड़ी को भी मुंह में ठूंस दिया गया था. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म किया गया है. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
पुलिस बताया कि महिला को जानने वाले और देर रात तक तालाब के आसपास दिखे संदेहियों की जानकारी जुटाकर पूछताछ की जा रही है. महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा. वहीं, महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी भी पीएम रिपोर्ट से मिल सकता है.
