AC कंप्रेसर फटने से ज्वेलर्स शॉप में जोरदार धमाका
रायपुर- राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में बलास्ट हुआ है. जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में ऊपर की तरफ लगे 5 टन AC का कंप्रेसर फट गया, और आग लग गई, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया. फ़िलहाल किसी भी तरह की हताहत की खबर नहीं है. सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.
