लोकसभा चुनाव के समय आते ही महासमुंद जिले के गांव पासिद मुडियाडीह के ग्रामीण सड़क नहीं बनने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है महासमुंद मुख्यालय से 45 से 50 किलोमीटर की दूरी में ग्राम पंचायत पासिद का आश्रित गांव मुडियाडीह है मुडियाडीह से पासिद 2 किलोमीटर की दूरी पर है रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात के समय न ही एम्बुलेंस,बच्चे स्कूल नहीं जा पाते ना ही कोई कार गांव तक पहुंच पाती है कच्ची रास्ता होने के कारण ग्रामीण वर्षों से परेशान है और इसी के चलते विधानसभा के समय भी चुनाव का बहिष्कार कर दिए थे उसे समय नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर 11.77 लख रुपए से रोड बनाने का वादा कर मतदान करवाया था आक्रोशित ग्रामीण ने कहा कि विधानसभा चुनाव चार माह से समाप्त होने के बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई है.
