
WPL 2024: आखिरी गेंद पर सजना ने छक्का जड़कर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई
महिला प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो गया. गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहली महिला प्रीमियर लीग की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया. पहले मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से मात दी. आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. एस संजना ने सिक्स लगाकर मुंबई को जीत दिलाई.
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन का स्कोर खड़ा किया. मुंबई इंडियंस इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी. टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बना दिए. मैच की स्टार रहीं सजीवन सजना ने अपने डेब्यू मैच में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई.