दुर्ग ट्रैफिक की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह को देखते हुए लोगों को जागरुक करने के लिए गंगुवा लघु फिल्म का निर्माण किया. इस फिल्म को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में बेस्ट स्क्रिप के लिये पुरूस्कृत किया गया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न संचालित शासकीय/प्राईवेट संस्थानो में जाकर यातायात नियम संबंधी जानकारी प्रदान किया जा रहा है साथ ही शार्ट फिल्म के माध्यम से भी आम नागरिको को यातायात के नियमों के संबंध में वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है.
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सम्मलित होने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा भी शार्ट फिल्म बनाया गया उक्त महोत्सव में 19 राज्य के 06 भाषा, में 460 फिल्म शामिल हुए जिसमें 05 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का चयन किया गया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये वीडियो का शीर्षक ‘‘गंगुवा’’ रखा गया इस वीडियो में ग्रामीण क्षेत्रो में शादी के दौरान बारात जाने हेतु टेक्टर, ट्रक, मेटाडोर जैसे माल वाहक वाहनो का उपयोग किया जाता है जिससे होने वाली दुर्घटना में कितने लोगो की जान चली जाती है उसको दर्शाया गया है.
उक्त शार्ट फिल्म में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज व यातायात के कर्मचारी द्वारा ने कार्य किया गया. जिसे बेस्ट स्क्रीप हेतु पुरूस्कृत किया गया.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये शार्ट फिल्म की सराहना करने के साथ-साथ पूरी टीम को बधाई दी.
