बालोद : डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गिधाली गांव में सड़क पर खड़ी खराब ट्रक से एक बाइक टकरा गई. जिसमें बाइक सवार दो भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए. वहीं एक भाई ने मौके पर ही मौत हो गई. इधर दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार डौंडी विकासखण्ड के कुमुरकट्टा गांव के रहने वाले दो भाई भुनेश्वर सेन और उसका छोटा भाई पिंकू सेन रात को अपनी बहन के घर बाइक से राजनांदगांव जा रहे थे. तभी गीधाली गांव के पास दो दिन से सड़क के बीचों बीच एक खराब ट्रक खड़ी थी. जिसमें बाइक सवार दोनों भाई टकरा गए. इसमें बड़े भाई के सामने ही छोटे भाई की तड़प-तड़प कर मौत हो गई.
