कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले
रायपुर- राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों का तबादला किया है. गत 29 सितंबर 2026 को जारी आदेश में संशोधन करते हुए इन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है. इस संबंध में दो पृथक सूची जारी हुई है.
Advertisement
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों में राज्य प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन के करीब अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है. इसमें प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं.


