रायपुर : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर है. वह महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. रायपुर पहुंचते ही वे भगवान श्रीराम के दर्शन करने वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने दर्शन कर खुशहाली की कामना की. इसके साथ ही परिसर में झाड़ू भी लगाया.
बता दें कि शेखावत महासमुंद जिले के जिला पंचायत काम्प्लेक्स में आयोजित प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2.45 बजे नया रायपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करेंगे. वे शाम पांच बजे रायपुर से विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.
रायपुर के श्रीराम मंदिर में प्रभु दर्शन के पुण्य पश्चात स्वच्छता का सौभाग्य!
जय श्रीराम!#SwachhTeerth pic.twitter.com/noqhBqBpLV
— Gajendra Singh Shekhawat (मोदी का परिवार) (@gssjodhpur) January 15, 2024
