जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपना पैर पसार रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बस्तर संभाग में दो कोरोना मरीज पाए गए हैं. यह दोनों ही अर्ध सैनिक बल के जवान है. स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जानकारी फिलहाल साजा नहीं की है कि यह दोनों ही टूर से वापस आए थे. प्राथमिक जांच में दक्षिण भारत से लौटे पर एक जवान कोविड पॉजिटिव मिला इसके बाद उसके साथी जवानों का भी परीक्षण किया गया जिसमें दो लोग पॉजिटिव मिले हैं.
फिलहाल इन्हें क्वारंटाइन किया गया है और दोनों के ही सैंपल एम्स में जांच के लिए भेजे गए हैं जिससे यह पता चल सके कि कोविड के कौन से वेरिएंट से यह दोनों जवान संक्रमित हुए हैं. गौरतलब है कि करीब 2 महीने पहले विदेश से आए नागरिक भी एक अस्पताल में मौत हो चुकी थी. वहीं इस बीच भी 1-2 मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए, लेकिन इनमें नए वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है. दोनों ही जवान फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित है पर नई गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग विशेष तौर पर सतर्कता बरत रहा है.
