दुर्ग : कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिला निर्माण समिति की प्रगति-रथ वेब पोर्टल के कार्य की समीक्षा की. उन्होंने समीक्षा के दौरान बताया कि जिला निर्माण समिति के माध्यम से सॉफ्टवेयर बनाया गया है. जिसमें समिति के द्वारा जिले में जितने भी कार्य कार्यान्वित होगा उसकी एंट्री दर्ज की जायेगी. सभी विभाग अपनी एंट्रियां इस वेब पोर्टल में लोक स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन जैसे अन्य विभाग के उपर कार्य करते है.
उक्त विभाग कार्य की प्रगति रिपोर्ट व फोटो पोर्टल में अपलोड करेगा यह कार्य विभाग के माध्यम से इंजीनियर के द्वारा किया जाएगा. संबंधित विभाग संबंधित स्थान से यह कार्य किया जायेगा. इस वेब पोर्टल की यूजर आईडी संबंधित विभाग के पास ही रहेगी. बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन के साथ सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
