बलरामपुर : झारखंड के गढ़वा सोनपुरवा से पिकनिक मनाने साथियों के साथ आया युवक नहाने के दौरान रविवार के दोपहर दो बजे के करीब पलटन घाट में डूब गया था, जिसे ढूंढने के लिए घटना के शाम से ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा प्रयास किया जा रहा था.
वहीं, एसडीआरएफ की टीम के सफलता मिलने नहीं देख जिला प्रशासन के द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी. आज पांचवे दिन युवक का जहां डूबा उससे करीब महज 100 मीटर की दूरी पर पत्थर के किनारे शव लगा मिला. जिसे तत्काल एनडीआरएफ की टीम के द्वारा निकाला गया.
