कवर्धा : कवर्धा जिले के कुकदूर थाना के लोखान गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
