रायपुर : छत्तीसगढ़ में पयर्टन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए एशिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी लापरवाही की भेंट चढ़ गया है. मिली जानकारी के मुताबिक नया रायपुर जंगल सफारी में भारी लापरवाही के कारण एक सप्ताह के भीतर 17 चौसिंगा की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बीमारी की वजह से जानवरों की मौत हो रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इन जानवरों के मौत की वजह अधिकारी बताए जा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि अधिकारी छुट्टी मनाने गोवा चले गए और वहां जानवर मर रहे थे. जंगल सफारी डीएफओ के पत्र से सनसनीखेज का खुलासा हुआ है. वहीं पशु चिकित्सा की छुट्टी रद्द की गई थी.
खुलासे में सामने आया कि मुख्यालय के अधिकारी ने गोवा जाने की छुट्टी दे दी. 25 तारीख से जानवरों की मौत का सिलसिला जारी है. चौसिंगा के अलावा नीलगाय और ब्लैक बक के भी मरने की खबर सामने आई है. सीसीएफ के दौरे के बाद कई और गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ है.
