भिलाई- समाज सुधारक, महिला सशक्तिकरण के द्योतक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि रिसाली में मंगलवार को मनाई गई. मौके पर आदिवासी मातृशक्ति संगठन द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक थे. उन्होंने जाति, छुआछूत, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. आज की पीढ़ी भी उनके बताए हुए मार्ग को अपनाए. समाज को शिक्षित बनाना चाहते हैं तो घर-घर में महात्मा ज्योतिबा फुले और हमारे महापुरुषों के साथ हमारे माता-पिता कृतित्व की अत्यंत आवश्यक, क्योंकि वो हर कठिन परिस्थितियों में भी बड़े-बड़े कार्य करने को सक्षम औरो को कथा पुरान सुनने से भी ये बरसात नहीं रोक सकती तो महापुरुषों की जयंती और महापरिनिर्वाण दिवस कैसे रोक सकती है.
मौके पर मौजूद लोगों ने ज्योतिबा फुले के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर चंद्रकला तारम्, अश्लेष मरावी, चंद्रभान सिंह ठाकुर, पेमिन ठाकुर, केशर बाई, गौतरिन बाई, द्रोपदी बाई, सेवक, संतोष राव, दुर्गावती, हरिसिंह ठाकुर, रत्ना, सरस्वती, संतोष साहू, यसी साहू, रामबाई, राधिका, मीना साहू, रंजीत, राधिका साहू, संजीत सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
