भिलाई- दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज भिलाई नगर एवं दिल्लवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के तत्वधान में दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार विश्रामगृह गुण्डरदेही और कूर्मि भवन सेक्टर-7 में दुर्ग जिला के प्रथम जनपद अध्यक्ष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार की 126वीं पुण्यतिथि मनाई गई. दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार का जन्म 27 नवंबर 1897 को दुर्ग जिले के गुंडरदेही तहसील स्थित पिरीद गांव में एक मालगुजार परिवार में हुआ था. दाऊ ढाल सिंह ने अपनी मिडिल स्कूल की शिक्षा अर्जुन्दा में और हाई स्कूल की शिक्षा राजनांदगांव में पूरी की.

इस अवसर पर स्वजातीजनो द्वारा शोभा यात्रा निकालकर दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जी के प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. उसके बाद मुख्य आयोजन ग्राम पीरिद में आयोजित हुआ जहां पर दाऊ ढाल सिंह जी के जीवन पर सभी अतिथियों ने अपनी बातों को रखा और समाज को उनके आदर्शों के अनुरूप चलने का आवाहन भी किया गया. आज इनकी पुण्यतिथि पर सामाजिक एवं देश के लिए बहुत गौरवशालीका दिन है.
पुण्य तिथि के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरे, युवा अध्यक्ष दि, कु क्षत्रिय युवक समाज (छग) योगेश्वर देशमुख, दि कु क्षत्रिय समाज उपाध्यक्ष यशवंत दिल्लीवार , महिला अध्यक्ष दि कु क्षत्रिय समाज (छग) प्रीति देशमुख, पवन दिल्लीवार ,राजू चंद्राकर, ओंकारेश्वर हरमुख, अशोक भारदीय, दिलीप देशमुख, पूर्णानंद बेलचंदन, दामेश्वर देशमुख, कुलेश्वर देशमुख, सेवा राम पिपरिया, संदीप बेलचंदन, भूपेंद्र दिल्लीवार टीकम पिपरिया,तिलक राम देशमुख,तामेश्वर देशमुख, कमलेश देशमुख, हेमन्त देशमुख, वीरेंद्र देशमुख, योगेन्द्र कुमार देशमुख, दीना देशमुख,किशन देशमुख, सुरेखा देशमुख , संगीता दिल्लीवार पूर्णिमा देशमुख,उत्तम देशमुख उपस्थित थे. और मंच संचालन मुरली मनोहर देशमुख ने किया. इस मौके पर बढ़ी संख्या में लोग मौजूद.
