भिलाई : सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अंकुश देवांगन ने चांवल के छोटे से दाने पर पेन्टिंग बनाकर वोट देने की अपील की है. उन्होंने इस चांवल के ऊपर और नीचे शान से लहराते तिरंगे का चित्रण करते हुए इसे प्रजातंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार कहा है.
ज्ञात हो कि अंकुश देवांगन को सबसे छोटी मूर्तियों और चांवल के दानों पर चित्रकारी के लिए लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड का अवार्ड प्राप्त है.
