रायपुर : 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. उसी दिन रायपुर के चारों विधानसभाओं में पीएम मोदी का रोड शो होगा. छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान हो गया है. बाकी बचे हुए सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी.